महिला कल्याण विभाग अयोध्या के अंतर्गत एसपीओ पद पर पत्रकार स्मिता सहाय श्रीवास्तव की हुई नियुक्ति लोगों ने दी बधाई
1 min readमहिला कल्याण विभाग में पत्रकार स्मिता का हुआ चयन
अयोध्या

महिला कल्याण विभाग अयोध्या के अंतर्गत एसपीओ पद पर पत्रकार स्मिता सहाय श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है ।
दैनिक लोहिया भूमि समाचार पत्र की ब्यूरो चीफ अयोध्या पत्रकार स्मिता सहाय श्रीवास्तव का सपोर्ट पर्सन पद पर चयन उनके उच्च शैक्षिक योग्यता के साथ, न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की साक्षात्कार समिति के अनुमोदन उपरान्त किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर/जनपद न्यायालय अयोध्या परिसर में स्थित महिला कल्याण विभाग व बाल कल्याण समिति के द्वारा उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
पत्रकार स्मिता ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि वह महिला एवं बाल कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगी व महिलाओं,बच्चों को कानूनी सहायता व सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराएंगी।
स्मिता सहाय श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पुत्री व दीप सहाय की पत्नी है।
पद पर चयनित होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
