ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चे घायल हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min read
अयोध्या
अयोध्या में प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बच्चों को मामूली चोट आई है। उन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
पूरा कलंदर के सरियावा गांव निवासी विजय कुमार (35) पत्नी और बच्चों को लेकर अपनी ससुराल बीकापुर से वापस लौट रहा था। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एम्बुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर देवेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिक इलाज कर विधि कार्यवाही की जाएगी। परिजनों ने बताया कि विजय कुमार परदेस में रहते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर आए थे। जो पत्नी और बच्चों को लेकर अपनी ससुराल गए थे।

