February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में धमकी देने के आरोपी का बयान लेना पुलिस को हो रहा है मुश्किल

1 min read
Spread the love

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में धमकी देने के आरोपी का बयान लेना पुलिस को हो रहा है मुश्किल।

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ है मुकदमा।

अयोध्या।
पूरा कलंदर थाना क्षेत्र 13 वर्षीय नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल में धमकी देने के आरोपी सपा नेता एवं भदरसा नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद राशिद अहमद अंसारी का मामले में बयान लेना कोतवाली नगर पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। मामले में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व बयान के लिए उपस्थित होने के लिए चेयरमैन के घर पर नोटिस भी चश्पा की गई थी। तथा नोटिस में 17 अगस्त को कोतवाली नगर में पेश होकर बयान कराया जाना था। मामले में चेयरमैन मोहम्मद राशिद अहमद अंसारी पर महंत रामसेवक दास की तहरीर पर धमकी देने का कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा नोटिस चश्पा किए जाने के बावजूद अध्यक्ष मोहम्मद राशिद अहमद अंसारी देने के लिए उपस्थित नहीं हुए। और न ही पुलिस मोहम्मद रशीद को बयान के लिए ढूंढ पा रही है। जबकि लोगों में चर्चा है कि गाड़ी बदलकर मोहम्मद राशिद अहमद अंसारी नगर पंचायत भदरसा और अपने घर पर आते जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल मामले में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और मामला विधानसभा में उठने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। उसके पहले लापरवाही करने के आरोप में तत्कालीन पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रतन शर्मा भदरसा चौकी प्रभारी और 2 पुलिस कर्मी को निलंबित भी किया जा चुका है। मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे की पैमाइश के बाद तहसील प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण ढहाने की की कार्यवाही भी की जा चुकी है। राजस्व कर्मियों द्वारा की गई पैमाइश में कुछ लोगों द्वारा परिषदीय विद्यालय की जमीन सहित अन्य सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर भी आक्रमण किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर भी आगे चलकर कार्रवाई होने की चर्चा लोगों में है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी सरकारी जमीनों से लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए अनाउंसमेंट किया जा चुका है। लेकिन अभी किसी द्वारा कब्जा हटाने के लिए कोई पहल नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *