शिक्षा विभाग का मामला, उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर गैर विभाग से जांच कराने की शिक्षक ने किया अपील।
1 min readडीएम,सीडीओ को भेजे पत्र में बहाल फिर भी जारी है जांच का बवाल, उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर गैर विभाग से जांच कराने की शिक्षक ने किया अपील।
सुलतानपुर।

राज कुमार तिवारी निलंबित इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमपुर विकास खंड भदैया के प्रार्थनापत्र पर उनके निलंबन के मामले का संज्ञान लेकर सीडीओ सुल्तानपुर ने 14 जून को बीएसए को पत्र भेजकर उनके निलंबन प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रकरण निस्तारित कराते हुए आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया था। इसके क्रम में बीएसए सुल्तानपुर द्वारा अपने 16 जुलाई के पत्र के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी,
भू राजस्व को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि राज कुमार तिवारी को उनके प्रार्थनापत्र पर सहानुभूति पूर्वक सम्यक विचार करते हुए निलंबन से बहाल कर दिया गया।बीएसए के उस पत्र में किसी जांच प्रक्रिया के गतिमान रखने का कोई जिक्र नहीं है। परंतु मामले को निस्तारित करने के पखवाड़े भर के बाद पुनः 1 अगस्त को बीएसए द्वारा नया पत्र जारी करके निलंबन के मामले में 2 अगस्त और 5 अगस्त को राज कुमार तिवारी को जांच के नाम पर व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बीएसए कार्यालय में बुलाया गया और उनसे लिखित बयान शपथपत्र के माध्यम से लिया गया जिसमें उन्होंने अपने विरुद्ध की गई जांच प्रक्रिया को पक्षपात पूर्ण बताते हुए जांचआख्या सहित साक्ष्यों और शिकायतों की भी मांग किया है। पखवाड़े भर के बाद भी न तो उन्हें उनके द्वारा मांगे गए पत्रजात उन्हें दिए गए और न ही किसी कृत कार्यवाही से ही उन्हें अवगत कराया गया।उक्त दोहरे विभागीय रवैया से क्षुब्ध शिक्षक राज कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से बेसिक शिक्षा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच गैर विभाग से कराए जाने की मांग किया है।
