February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राचीन मंदिर कल्यानेश्वर शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के करमडांडा गांव में पौराणिक महत्व रखने वाले प्राचीन कल्यानेश्वर शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर आयोजित हुए विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रबन्धक महेश भट्ट ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने सावन के सभी सोमवार पर शिव मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए भगवान को जल चढ़ाया और अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हरि इच्छा तक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विशाल भंडारा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंदिर के पुजारी उमेश कुमार गोसाई बाबा,किसान नेता शिवशंकर मिश्रा,रामनाथ कनौजिया,ननकू कोरी,जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव,राकेश कुमार,इंद्रपाल यादव,हीरालाल कनौजिया,अशोक पाठक,ज्ञानचंद कनौजिया,रामराज कोरी,शिवा भट्ट आदि ने विशेष भूमिका निभाई। प्राचीन कल्यानेश्वर शिव मंदिर के भंडारे में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *