February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क हादसे मे शिक्षक की मौत, दूसरा घायल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love

अयोध्या।
मंगलवार को प्रात विद्यालय जाते समय शिक्षाक्षेत्र अमानीगंज के दो शिक्षकों की सोहावल के पास जुबेर गंज पुल के ऊपर सडक हादसा हो गया। जिसमे एक अध्यापक की मौके पर मौत हो गई जब की दूसरे को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।आमने-सामने मोटरसाइकिल की भिड़ंत के बाद उनकी मोटर साइकिल किसी अन्य चार पहिया वाहन से टकरा गई। दोनो शिक्षक जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजे गए। जिसमे विनोद पांडेय सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय कोटडीह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और संजय अग्रहरि सुरक्षित है,इलाज चल रहा है। घटना को लेकर शिक्षकोंं में शोक की लहर दौड़ गई। कई अध्यापक देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *