राखी बांधने का शुभ मुहुर्त राखी बांधने की सही विधि बहनों को अपने भाई की लंबी उम्र के लिए रक्षासूत्र बांधते हुए विशेष मंत्र का करे उच्चारण
1 min readराखी बांधने का शुभ मुहुर्त राखी बांधने की सही विधि बहनों को अपने भाई की लंबी उम्र के लिए रक्षासूत्र बांधते हुए विशेष मंत्र का करे उच्चारण
सुलतानपुर

राखी बांधते हुए विशेष मंत्र का करें जाप
2024:भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. रंग-बिरंगी राखियों और स्वादिष्ट मिठाइयों से बाजार सज गए हैं. बहनों ने अपने भाईयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधने के लिए स्पेशल राखियों की खरीदारी शुरू कर दी हैं. इस बार रक्षाबंधन सोमवार के दिन मनाया जाएगा. यह सावन का अखिरी सोमवार भी है. भाई की कलाई पर राखी बांधते समय अगर बहने विशेष मंत्र का जाप करेंगी तो उनका भाई कई परेशानियों से दूर रहेगा.राखी बांधते समय इस मंत्र का करें जाप ज्योतिषाचार्य पंडित विवेक पाण्डेय शास्त्री जी बताते हैं कि, ‘इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की छाया पड़ रही है. ऐसे में भाई बहन के प्यार के प्रतीक के इस पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से राखी बांधें. राखी बांधते समय इस विशेष मंत्र का जाप जरूर करें
येन बध्दो बलि राजा दानवेन्द्रों महाबलः
तेन त्वाम प्रतिबध्दनामि
रक्षे माचल माचलह
मंत्र का जाप करते हुए राखी बांधने से भाई पर किसी तरह की विपत्ति नहीं आएगी. देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा. राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर और बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए. बहनें, भाई को कुमकुम का तिलक लगाएं, चावल से भी तिलक करें.और विशेष मंत्र का जाप करने से जीवन में तरक्की मिलती है और हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं। मंत्र का अर्थ है जो रक्षा धागा परम कृपालु राजा बलि को बांधा गया था, वही पवित्र धागा मैं तुम्हारी कलाई पर बांधती हूं, जो तुम्हें सदा के लिए विपत्तियों से बचाएगा, भाई के कलाई में बंधेगी आदिवासियों की अनोखी डोर, छिंद के पत्तों वाली राखियां दुनिया भर में मशहूरऐसे सजाएं रक्षाबंधन की थाली, डेकोरेशन में शामिल करें यह चीजें, भाई से मिलेंगे भर भरकर पैसे राखी के लिए शुभ मुहूर्त के दिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं, ‘इस बार रक्षाबंधन में भद्रा की छाया पड़ रही है और भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती है.
राखी बांधने का अशुभ समय
रविवार को रात्रि २:२१से दिन १:२५ मिनट तक भद्रा काल नक्षत्र होने कारण उचित नहीं है।
राखी बांधने का शुभ समय योग
रक्षाबंधन बांधने का सबसे उत्तम समय पूर्वाह्न दिन के 1:25 से रात 08:50 तक नक्षत्र श्रावण शुक्ल पक्ष है।
रक्षाबंधन में इस बार तीन बड़े योग भी बन रहे हैं, शोभन योग, सिद्ध योग और सोमवार की समाप्ति. इस दिन उमा महेश्वर का दिन भी है. तीन-तीन योग बनने के कारण इस बार का रक्षाबंधन का त्योहार बहुत विशेष हो जाता है। अजय कुमार त्रिपाठी
