February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दबंग डान पीडित पक्ष के युवक को मुकदमा सरेंडर न करने पर जान से मार डालने की फोन पर दे रहा खुली धमकी

1 min read
Spread the love

न,योगी जी के बुल्डोजर का डर न कानून का खौफ दबंग डान पीडित पक्ष के युवक को मुकदमा सरेंडर न करने पर जान से मार डालने की फोन पर दे रहा खुली धमकी

माफिया डान की धमकी से गांव से पलायन कर शहर मे छुपकर रहने को मजबूर खण्डासा का एक परिवार का आडियो हो रहा वायरल

अयोध्या।
सूबे के मुखिया मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कितना भी नारी सुरक्षा का दावा करें।किन्तु जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र मे आज भी नारी सुरक्षित नहीं है।यह हम नही कह रहे वायरल आडियो से जाहिर हो रहा है।खण्डासा थाने के अंजरौली ग्राम सभा के मजरे बेसिया गांव मे दो दबंगों ने एक महिला के घर मे रात 11 बजे घुस कर उसकी इज्जत पर डाका डाला।कामयाबी न मिलने पर महिला को मारा पीटा।महिला ने थाना खण्डासा मे जब रिपोर्ट दर्ज करा दी तो अब महिला के पति को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है।हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है किन्तु उसे छुडाने व मुकदमा वापस लेने के लिए दूसरा आरोपी रोहन माफिया डान बन कर धमका रहा है।इस मामले मे यह भी जानकारी मिली है कि थाना खण्डासा के दो सिपाही आरोपी से मिले हैं जो थाने की सारी गतिविधियों की जानकारी आरोपी को देते हैं।बड़ा सवाल यह है कि जिले की पुलिस ऐसे दबंग को कानून का पाठ पढ़ा पाएगी या ऐसे ही माफिया बनने के लिए संरक्षण देती रहेगी। फिलहाल अंजरौली के दबंग रोहन का यह आडियो पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है।दबंग की धमकी से भयभीत पीडित परिवार गांव से पलायन कर अयोध्या मे छुपा बैठा है।
नोट-परमार्थ आवाज न्यूज ऑडियो की आवाज की पुष्टि नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *