February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा विधायक ने स्ट्रीट लाइट का स्विच दबाकर किया शुभारंभ

1 min read
Spread the love

इसौली विधायक ने स्ट्रीट लाइट का स्विच दबाकर किया शुभारंभ

राज घाट कुड़वार पर लोगों को अंधेरे से मिलेगा निजात : विधायक मोहम्मद ताहिर खां

सुल्तानपुर

दुर्गा पूजा महोत्सव के उपरांत मूर्ति विसर्जन व शाम को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों को अब अधेरे से छुटकारा मिलेगा।इसौली विधायक राजघाट पर लगी स्ट्रीट लाइट की स्विच दबाकर कर शुभारंभ किया।रविवार को कुड़वार क्षेत्र के गोमती नदी तट पर स्थित घाट पर लगी स्ट्रीट लाइट की स्विच इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने दबाकर कर शुभारंभ किया।मीडिया से बात करते हुए विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने बताया कि यहां पर स्ट्रीट लाइट करीब साल भर पहले ही लग गई थी। लेकिन यहां पर बिजली की व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते मैंने 13 बिजली के खंभे,तार, ट्रांसफार्मर लगवा दिया है। सुल्तानपुर-हलियापुर संपर्क मार्ग पर गोमती नदी पर बने पुल का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि आए दिन सुनने को मिलता था कि लोग पुल से नदी में कूद कर अपनी जान गंवा देते थे। लाइट लगने से उन्हें गोताखोर की मदद से बचाया जा सकेगा।घाट पर लाइट लगने के बारे में उन्होंने कहा कि यहां पर 15-20 किमी.-की दूरी से लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए यहां पर आते हैं। लोगों को कभी-कभी शाम हो जाती है। मौके पर अंधेरा हो जाता था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं दुर्गा पूजा महोत्सव के उपरांत मूर्ति विसर्जन में भी लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा था। लाइट लग जाने से लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगा लोग उजाले में अपने परिजन का अंतिम संस्कार कर सकेंगे।तथा सभी पर्वो पर सुबह स्नान करने वाले भी प्रकाश में आदि गंगा गोमती में स्नान कर सकेंगे।इस दौरान कुड़वार ग्राम प्रधान राज कुमार यादव,भदहरा प्रधान मनीष उर्फ अमर सिंह यादव, अंकित तिवारी,केशवराम यादव, डाक्टर नारेन्द्र बहादुर यादव सन्नान खां,मुख्तार, सचिन सिंह,रोहित कोरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *