February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नटराज संगीत महाविद्यालय बाॅंदा में जश्ने आजादी के रंगारंग समारोह में बच्चों ने अपनी गायन,वादन तथा नृत्य कला से संगीत के पारखियों को किया मंत्रमुग्ध–#

1 min read
Spread the love

नटराज संगीत महाविद्यालय बाॅंदा में जश्ने आजादी के रंगारंग समारोह में बच्चों ने अपनी गायन,वादन तथा नृत्य कला से संगीत के पारखियों को किया मंत्रमुग्ध

बाॅंदा, 15 अगस्त 2024
बाॅंदा तथा बुंदेलखंड में संगीत तथा कला की विभिन्न विधाओं के लिये सन् 2008 से समर्पित नटराज संगीत महाविद्यालय कालू कुॅंआ बाॅंदा के प्रबंधक एवं संगीत विधा के मर्मज्ञ डा० धनंजय सिंह के मार्गदर्शन में एक शाम शहीदों के नाम का शानदार आयोजन हुआ। इस समारोह में संगीत की विभिन्न विधाओं के जानकार , महाविद्यालय के संगीत साधक , संगीत गुरु तथा प्रतिभागियों के अभिभावक रामऔतार सभागार में एकत्र हुये।
सर्वप्रथम गायन विधा में बच्चों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से सभी में जोश एवं जुनून पैदा कर दिया वहीं नृत्य की प्रस्तुतियों में नटराज नृत्य तथा भारत माता नृत्य ने दर्शकों को तालियाॅं बजाने पर मजबूर कर दिया। कलार्पण की महिला विंग की अध्यक्षा किरण सेठी की भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को बहुत प्रभावित किया।
इस अवसर पर डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने अपने उदबोधन में नटराज संगीत महाविद्यालय के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह के समग्र प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह ने भी बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस समारोह का सफल संचालन दीनदयाल सोनी ने किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *