बेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा की झाॅंकी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा सामूहिक तिरंगा यात्रा में जनपदवासियों का मन मोहा
1 min readबेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा की झाॅंकी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा सामूहिक तिरंगा यात्रा में जनपदवासियों का मन मोहा
बाॅंदा, 15 अगस्त 2024
जिला प्रशासन बाॅंदा द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की समग्र तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। विकास भवन बाॅंदा से इस तिरंगा रैली का शुभारंभ परियोजना निदेशक प्रवीणानंद ने तिरंगा लहरा कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता के जयकारों के साथ नगर भ्रमण किया । सभी लोग हाथ में तिरंगा लहराते तथा देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में पहुंचे। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों की सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती हुयी झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की स्कूल चलो अभियान की झांकी ने दर्शकों का ध्यान खूब आकृष्ट किया। इसमें कस्तूरबा आवासीय विद्यालय को बहुत शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया था। इस तिरंगा यात्रा का सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह ने किया।



उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
