February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शार्ट सर्किट से लगी दूकान में लगी भीषण आग सारा सामान जलकर हुआ राख

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज, अयोध्या
इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज बाजार में स्थित टेलर की दुकान में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से लगी आग मेंं सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गयीं।
शुक्रवार को नागपंचमी के दिन हैरिंग्टनगंज बाजार के विष्णु नगर मुहल्ले में स्थित टेलर महेन्द्र कुमार यादव उर्फ पिंकू पुत्र राम कृपाल सुबह 8 बजे अपनी दुकान को बन्द करके पत्नी को लेकर अपनी ससुराल रसूलपुर चौरे बाजार चले गये थे।पडोसियों ने बताया कि लगभग पौने दो बजे दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। दुकान के शटर में ताला लगा होने के कारण पड़ोसियों ने गुहार लगाई और आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
बाजार वासियों ने बताया कि आग के तेज धुआं के चलते लोग काफी मशक्कत के बाद शटर उठा पाये। उधर फायर ब्रिगेड ने पहुचकर आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा 45 सेट पैंन्ट शर्ट, लगभग 25 ब्लाउज, फ्राक 4 सिलाई मशीन, सोफा सेट, पंखा, कूलर, सहित दुकान रखा गेहूँ चावल सहित गृहस्थी का सामान जल चुका था।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *