February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के प्रयासों से चित्रकूट सतना फोरलेन सड़क की मिली सौगात

1 min read
Spread the love

सतना

जिले की रैगांव विधानसभा की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा के प्रयासों से सतना जिले वासियों को फोरलेन सड़क की सौगात मिली है, बता दें की पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सतना से कोठी होकर चित्रकूट मार्ग के लिये फोरलेन सड़क की मांग की थी, जिस पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी ने फोरलेन सड़क की स्वीकृति दे दी है साथ ही इसका सर्वे भी शुरू हो गया है, ज्ञात हो कि पूर्व विधायक कल्पना वर्मा द्वारा किये गये प्रयासों से फोरलेन सड़क की स्वीकृति मिल गई है एवं भारत माला प्रोजेक्ट के तहत धार्मिक नगर चित्रकूट से कोठी और सतना को फोरलेन सड़क से जोड़ने के लिए एनएचएआई ने ट्रैफिक सर्वे का काम चार वर्ष बाद फिर से शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शुरूआती आकलन में चित्रकूट से सतना के बीच कुल 77 किमी का फोरलेन होगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में होगा जिसमें चित्रकूट से कोठी 55 किमी और कोठी से सतना 22 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण संभावित है। सतना जिले वासियों को फोरलेन सड़क की सौगात मिलने से सतना जिले वासियों के द्वारा पूर्व विधायक कल्पना वर्मा को दिया धन्यवाद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *