February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों को नहीं मानती इनायतनगर पुलिस, पुरानी रंजिश में 45 वर्षीय महिला को घर के अंदर घुसकर पीटा

1 min read
Spread the love

कप्तान के आदेश को नहीं मानती इनायत नगर पुलिस,

पुरानी रंजिश में 45 वर्षीय महिला को घर के अंदर घुसकर मारा पीटा

एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा पीड़ित परिवार अधिकारियों के दरवाजे पर पुनः देगा दस्तक

मिल्कीपुर अयोध्या
मित्र पुलिस का दावा करने वाली इनायत नगर पुलिस पीड़िता महिला का मुकदमा दर्ज करने के लिए 10 दिन से टर्का रही हैं और मारपीट में गंभीर रूप से घायलों का मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। बता दें कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश किए जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक पीड़िता का मुकदमा नहीं दर्ज किया है जबकि पीड़ित को पुनः मारपीट की धमकियां अपने विरोधी पक्ष से मिल रही हैं पीड़िता का कहना है कि वह पुनः कप्तान साहब के दरबार में पेश होकर अपनी बात रखेगी और इसके बाद भी कार्रवाई न हुई तो परिवार समेत एसएसपी कार्यालय पर धरना देंगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को दिए गए शिकायती पत्र में फुलऊ पत्नी भगवान दीन उर्फ भुन्ने निवासी दसौली पूरे गलरी थाना इनायत नगर का कहना है कि उनका जानवर पड़ोसी बुधई पुत्र विदेशी के खेत में घुस गया था जिसके बाद बुधई, संदीप, सहूरी उर्फ गूंगे आदि लोगों ने मिलकर सरिया से उनके ऊपर हमला कर दिया जिसमें उनका सर फट गया तथा हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं जब डायल 112 पर फोन किया गया तो पुलिस आई लेकिन उनके साथ महिला पुलिस न होने पर उन्हें थाने नहीं ले गई। उसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने स्वास्थ्य केंद्र इनायत नगर पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया। पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन थाने बुलाया गया और वहां जाने पर पूरा दिन बिठाये रखा और मुकदमा दर्ज नहीं किया। और शाम को वापस घर भेज दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के यहां गये और शिकायती पत्र देकर न्याय कि मांग की। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था लेकिन उसके चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान दीन व बुधई आपस में सगे पट्टीदार बताए जाते हैं जिसमें भगवान दीन के हिस्से की जमीन बुधई ने कब्जा कर रखी है। और यही पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसको लेकर आए दिन दोनों पक्षों में मारपीट की संभावना बनी रहती है बताया जाता है की बुधई का परिवार लंबा होने के कारण अक्सर यह लोग भगवान दीन के परिवार के लोगों की पिटाई कर दिया करते हैं। पीड़ित परिवार का सोशल मीडिया पर आप बीती का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना 24 जुलाई 2024 की शाम 5 बजे के आसपास की है पीड़ितों का यह भी कहना है कि यदि उन्हें न्याय ना मिला तो वह परिवार समेत जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर धरना देने पर बाध्य होंगे जबकि इनायत नगर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *