मुठभेड में पशु चोरी का एक वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से मोटरसाईकिल,तमंचा 315 बोर,खोखा व जिंदा कारतूस, मोबाईल फोन बरामद
1 min readपुलिस द्वारा बाद मुठभेड पशु चोरी का 01 वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट), 01 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा व 04 जिंदा कारतूस, 01 मोबाईल फोन बरामद
चिलकाना सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धऱपकड हेतु लगातार सघन चैकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर जब थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा नगला से परसागढ़ सलीरी की ओर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग की जा रही थी तभी एक सदिंग्ध मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति ने अचानक से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमे आरक्षी अनुज राणा को गोली दाहिने हाथ को छूकर निकल गयी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल बदमाश की पहचान फैजान पुत्र इमरान नि0 मौहल्ला मजर हसन कस्बा व थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। अभियुक्त फैजान उपरोक्त थाना चिलकाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 177/24 धारा-303(2),317(2),317(5) का वांछित अभियुक्त है जो कि शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर व हरियाणा/पंजाब में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

