February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्वस्थ जीवन की कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई

1 min read
Spread the love

बांदा

अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए जनपद के 03 उपनिरीक्षक, 04 मुख्य आरक्षी/आरक्षी व 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ।
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्वस्थ जीवन की कामना के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई ।

  • आज दिनांक 31.07.2024 को अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 उपनिरीक्षक, 04 मुख्य आरक्षी/आरक्षी व 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया । गौरतलब हो कि जनपद के 03 उपनिरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी, 02 मुख्य आरक्षी/आरक्षी चालक व 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए इनमें 1- उपनिरीक्षक श्री चुन्नी लाल वर्मा थाना अतर्रा, 2- उपनिरीक्षक श्री अमर बहादुर सिंह पुलिस लाइन बांदा, 3- उपनिरीक्षक श्री वीरेन्द्र नाथ तिवारी डायल यूपी-112, 4-मुख्य आरक्षी राम प्रकाश पटेल पुलिस लाइन बांदा, 5- मुख्य आरक्षी जयनारायन थाना कोतवाली नगर, 6- मुख्य आरक्षी चालक मंसूर अहमद पुलिस लाइन बांदा, 7- फायर सर्विस चालक अवधेश कुमार द्विवेदी फायर स्टेशन बांदा व 8- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मी प्रसाद पुलिस लाइन बांदा शामिल हैं । सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बांदा श्री वेदमणि मिश्र सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारीजन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *