पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के खिलाफ छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन
1 min readमहाविद्यालय के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
बांदा
जनपद में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्रों ने बिना रिजल्ट घोषित किए मैरिट लिस्ट जारी करने व एडमिशन मे हो रही देरी के चलते आज सैकड़ों छात्रों ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुशवाहा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के गेट के बाहर रोड में बैठ कर जाम लगा दिया। सूचना पर तत्काल पहुंची स्थानीय पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन व खुद प्राचार्य ने बच्चों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बच्चे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे रहे।
पूरा मामला बांदा शहर के सिविल लाइंस स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय का है जहां अभी तक रिजल्ट न आने व महाविद्यालय प्रशासन द्वारा मैरिट सूची जारी करने सहित एडमिशन मे हो रही देरी के चलते नाराज़ छात्रों ने पहले प्राचार्य डॉ कुशवाहा से वार्ता कर रिजल्ट घोषित करवाने की मांग की ताकि समय पर छात्रों के एडमिशन हो सके लेकिन प्राचार्य द्वारा कोई निर्णय न लेनें से छात्र उग्र हो गए और महाविद्यालय के गेट के बाहर रोड जाम कर जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि एमए की मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई है लेकिन अभी तक बीए के छठवें सैमिस्टर का रिजल्ट जारी नहीं किया गया जिससे छात्रों को एमए के मैरिट सूची में नाम शामिल नहीं हो पा रहा जिसके चलते एमए में छात्रों को एडमिशन लेने मे दिक्कत हो रही है। महाविद्यालय अपनी हठधर्मिता के चलते छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गई तो छात्र आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे।

