आईजी प्रवीण कुमार ने थाना समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण
1 min read
अयोध्या।
आईजी प्रवीण कुमार ने थाना समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण। थाना कुमारगंज, खंडासा व इनायतनगर का किया निरीक्षण । कई फरियादियों की सुनी समस्या। थाना समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों को शिकायतकर्ताओं से फोन पर जानी निस्तारण की स्थिति। एसडीएम राजीव रत्न सिंह, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह रहे मौजूद। कुमारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह,इनायतनगर प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला व थानाध्यक्ष खंडासा विवेक सिंह को जमीन विवाद निस्तारण को लेकर बताई बारीकियां। शिकायती पत्रों को गुणवत्तपूर्ण निस्तारण के लिए दिया निर्देश।

