February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ताबड़तोड़ चोरियों से बकरा चोर गैंग का आतंक

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या

थाना कोतवाली इनायतनगर में ताबड़तोड़ चोरियों से बकरा चोर गैंग का आतंक जारी है।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मीठेगांव में शनिवार-रविवार मध्य रात्रि को बकरा चोरों ने दो पशुपालकों को निशाना बनाते हुए उनकी चार बकरियां चुरा लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालक रवीउल्ला उर्फ बोधे की एक बकरी तथा बड़कऊ कोरी की तीन बकरी को चोरों ने रात के अंधेरे में पार कर दिया। इसी सप्ताह में क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर निवासी पशुपालक नंगू घोसी के चार बकरों को स्कार्पियो सवार चोरों ने फिल्मी स्टाइल में रात में चुराया था। क्षेत्र में बकरा चोर गैंग का आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस की रात्रि गश्त और सक्रियता भी इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आलम यह है कि बकरा चोर गैंग ने एक माह के अंदर ताबड़तोड़ 7 घटनाओं को अंजाम देते हुए एक दर्जन से अधिक बकरों को चुरा लिया है। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से इनायतनगर थाना क्षेत्र के पशुपालकों में भय का माहौल है,लोग चोरों के भय से रात जागने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *