February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक संपन्न विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

1 min read
Spread the love

अयोध्याधाम की पावन धरती पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक संपन्न हुई।

अयोध्या के श्री मारुति नंदन धाम गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दूबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिसका संचालन अयोध्या जिले के जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने किया।सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माला पुष्प अर्पित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया उसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष मनोज दूबे व महासचिव हरिओम सिंह ने प्रभु श्रीराम चन्द्र जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।अयोध्या की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष पूनम सिंह का मलार्पण कर स्वागत किया । जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने आए हुए देश के सभी प्रदेशों से पत्रकार बंधुओ का अयोध्या की पावन धरती पर स्वागत वंदन और अभिनंदन किया। सभी पत्रकार बंधुओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने हाथों से माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देखकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ शासन प्रशासन के लोग अगर अभद्रता करते हैं। और उनकी बात नहीं सुनी जाती है ।तो हमारा पत्रकार संघ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगा हमारा संगठन 44 देश में कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती पूनम सिंह ने बताया कि हमारी महिला पत्रकार एकदम निडर होकर कार्य करें उनको अगर कहीं से भी कोई दिक्कत आती है। तो पत्रकार संघ उनके साथ खड़ा है । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह,ममता तिवारी प्रदेश महामंत्री महिला विंग ,पूजा पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग ,प्रीति चौहान महिला विंग आजमगढ़, जितेंद्र कुमार यादव तेलंगाना प्रभारी, प्रिंस पाठक औरैया, ब्रह्मदेव सिंह जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर, संतोष मिश्रा अयोध्या मंडल अध्यक्ष , विष्णु सिंह जिला चंदौली, मनोज कुमार गुप्ता जिला महामंत्री अयोध्या ,राज कपूर मीडिया प्रभारी अयोध्या ,राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष अंबेडकर नगर, प्रशांत कसौधन जिला संरक्षक अयोध्या,राकेश वैद्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या। बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र मया बाजार, डॉ अशोक चौहान, कमलजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,अंकित श्रीवास्तव महेंद्र कुमार उपाध्याय उपाध्यक्ष, कलीम आदमी पूर्वांचल प्रभारी ,रामसूरत राजभर जिला अध्यक्ष मऊ, मनोज कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष कोपागंज ,मुकेश शर्मा गाजीपुर, हरकेश यादव मऊ आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *