September 16, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में 58 वर्षीय महिला की फांसी के फंदे से लटका मिला शव

1 min read
Spread the love

परिजनों ने हत्या कर शव को फंसी पर लटकाते हुए आत्महत्या का रूप दिए जाने का लगाया आरोप

अमानीगंज अयोध्या

कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित जोरियम गांव में भूमि के विवाद को लेकर हुई तू तू मैं मैं और तकरार के के बाद 58 वर्षीय महिला का शव उसके घर के ही सामने रास्ते में स्थित नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाए जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की गहन छानबीन की और महिला का शव फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उधर दूसरी ओर महिला के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के किशन सिंह और सूर्य नारायण सिंह के बीच रास्ते की भूमि पर अवैध कबजेदारी को लेकर विगत चार माह से विवाद चल रहा था। जिसमें कुमारगंज पुलिस दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर महज निरोधात्मक कार्यवाही कर प्रकरण को ठंडा बस्ते में डाल दे रही थी। बीते शनिवार को कुमारगंज पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था जहां दोनों पक्षों के पारिवारिक जान मौके पर गए थे और सूर्य नारायण सिंह की पत्नी जमुना /सिंह को 9.6 फीट जमीन दिलाते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। दोनों पक्ष थाने से अपने घर वापस लौट गए थे जहां गांव में रात करीब 11:00 बजे तक दोनों पक्षों में जमकर विवाद और गाली गलौज होता रहा। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को चले गए थे। रविवार की भोर में महिला जमुना सिंह के पति सूर्य नारायण सिंह ने देखा कि उनकी पत्नी नीम के पेड़ की डाल से साड़ी के सारे लटकी हुई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह चौकी प्रभारी एनडीए अरविंद पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम बुलाकर गहन **छानबीन की और महिला का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने को प्रात पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुमारगंज पुलिस की लापरवाही के चलते उनकी पत्नी की हत्या हुई है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *