February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

21 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस एक युवक को कस्टडी में लेकर पूछताछ

1 min read
Spread the love

युवती की गला काटकर हत्या बरामदे में मिली खून से लथपथ लाश, नानी के घर पर अकेले रहती थी
अयोध्या।
जिले के थाना कैंट क्षेत्र के कोटसराय गांव में युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। युवती का शव घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती गांव में ही एक बेकरी में काम करती थी।
        SSP राजकरन नय्यर ने बताया- हमें सूचना मिली कि युवती की हत्या कर दी गई है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, तो देखा युवती के गले से खून बह रहा था। धारदार हथियार से युवती के गले में हमला किया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
        युवती का नाम पूजा यादव (21) है। वह अपने ननिहाल में अकेले रहती थी। गांव के लोगों ने बताया- बचपन में पूजा के माता-पिता की मौत हो गई थी। उनका रौनाही के तहसीनपुर में घर था। मां-बाप की मौत के बाद पूजा अपने नानी के घर आ गई थी। यहां कुछ साल पहले उसके नाना-नानी की भी मौत हो गई।
      पूजा के तीन बहनें हैं। दो की शादी हो चुकी है। पूजा घर पर सिलाई थी। तीन साल पहले गांव में बेकरी पर काम करती थी।
         गांव की महिला पूजा से कपड़ा लेने के लिए गई तो चारपाई के नीचे खून देखा। इसके बाद गांव वालों ने घटना की प्रधान चंद्र भास्कर यादव को सूचना दी। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
        गांव वालों ने कहा- पूजा से मिलने कुछ रिश्तेदार अक्सर आते थे। हो न हो किसी करीबी ने उसकी हत्या की है। SSP राजकरन नय्यर ने बताया- ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत का कारण गले पर गंभीर चोट आने से होना प्रतीत होती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सही जानकारी स्पष्ट हो सकेगा।

जनपद के कैंट कोतवाली क्षेत्र के कोटसराय में 23 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने घटनास्थल का लिया जायजा
एसएसपी राजकरण नैय्यर का बयान,
युवती के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान कोई जान पहचान वाला ही है जिसने यह हत्या की है
परिवार वालों से जानकारियां ली जा रही हैं।
परिवार वालों की आशंका पर एक संदिग्ध व्यक्ति को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है,
थाना कैंट के कोटसराय गांव का मामला।
युवती की गला काटकर हत्या, घर के बरामदे में मिला रक्तरंजित शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, युवती के मां बाप की हो चुकी है मौत, बड़ी बहन की हो चुकी है शादी, छोटी बहन सो रही थी दूसरे कमरे में, थाना कैंट के कोटसराय गांव का मामला, गांव के ही एक बेकरी में काम करती थी मृतका, पुलिस मामले की शुरू की जांच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *