March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एनएचएम जीएम और एडिशनल सीएमओ ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जीएम ने मिल्कीपुर तहसील के सीएचसी खण्डासा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत तथा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का अधीक्षक को दिया निर्देश
अमानीगंज// अयोध्या

एनएचएम जीएम और एडिशनल सीएमओ अयोध्या ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ दोपहर बाद सीएचसी खण्डासा पहुंचे जहां सबसे पहले अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों से परिचय करने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर प्रसव कक्ष, लैंव, इमरजेंसी कक्ष, मीटिंग हॉल, प्रसव वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, ओटी, एनएनसी वार्ड समेत अन्य कक्षों में निरीक्षण के दौरान मिली कर्मियों को दूर करने का निर्देश दिया।
एनएचएम के जीएम डॉ रवि दीक्षित और एडिशनल सीएमओ अयोध्या डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने सीएचसी खण्डासा परिसर में गंदगी होने और पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर जीएम ने काफी नाराजगी जताई और सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल के सामने अतिक्रमण होने के चलते अस्पताल दिखाई ही नहीं देता है एसडीएम से मिलकर अतिक्रमण को बहुत जल्द हटवा दें। नहीं तो आपके ऊपर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
जिसके बाद जीएम ने डाक्टरों कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर कहा कि चिकित्सकीय कार्य करने वाले डॉक्टरों को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है। सरकारी अस्पताल में आने वाले अधिकांश लोग गरीब परिवार के होते हैं। अत: सेवा भावना के साथ उनका इलाज करें, किसी भी हाल में बाहर की दवा न लिखें। जीएम ने मीडिया से कहा कि जो कुछ अस्पताल में कमियां मिली है उसकी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ कार्यालय को सौंप जाएगी।
निरीक्षण में मौजूद एडिशनल सीएमओ डॉ पुष्पेंद्र सिंह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि एनएचएम के जो कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं उन कार्यक्रमों के बारे में जानकारियां ली गई। और जो कमियां थी उन्हें दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *