March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हार्ट अटैक से युवक की असामायिक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के कर्नलगंज तहसील व कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कचनापुर में हार्ट अटैक पड़ने से विनोद कुमार सिंह उर्फ “ननके भैया” 42 वर्ष की असामायिक मौत हो गई। उनकी अचानक मौत की सूचना पाकर क्षेत्र का हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया। बताया जाता है कि अभी कुछ ही देर पहले वह अपने गांव नेपाल पुरवा से बगल के गांव गए थे और वहां लोगों से मिलकर एकदम ठीक ठाक स्थिति में अपने घर पहुंचे,जहां देखते ही देखते हार्ट अटैक पड़ने से उनकी आकस्मिक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। विनोद के परिवार की अभी एकदम कमजोर गृहस्थी है,परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चियां व एक बच्चा है। विनोद सिंह प्रत्येक परिवार के दुःख सुख में अपना बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। विनोद की आकस्मिक मौत से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *