February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध बैरियर लगाकर वसूली में जुटे, मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

1 min read
Spread the love


मिल्कीपुर अयोध्या
इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड़ पर इनायत नगर पुलिस द्वारा स्थापित किए गए अवैध बैरियर की आड़ में की जा रही अवैध वसूली के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित ट्रक वाहन स्वामी ने दिनदहाड़े हो रही के मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल पर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मीठे गांव रसूलपुर टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर पहले कुचेरा शाहगंज मोड पर इनायत नगर पुलिस अवैध बैरियर लगा दिया गया है। यही नहीं उक्त बैरियर पर तीन पुलिस कर्मियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट बनाकर तैनाती भी कर दी गई है। मंगलवार को प्रातः 7:00 बजे ट्रक संख्या यूपी 42 सी टी मोरंग लोड कर शाहगंज बाजार स्थित एक वेल्डिंग मटेरियल की दुकान पर खाली करने जा रहा था। जिसे बैरियर पर तैनात होमगार्ड द्वारा रोक लिया गया और पहले तो उसे टोल क्रॉस करके फैजाबाद के रास्ते वापस आने की बात कही गई। किंतु जब ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी अनलोड करने के स्थल को बताया तब होमगार्ड ने 2 सौ रुपए की मांग की। ट्रक चालक द्वारा पैसा देने में असमर्थता व्यक्त किए जाने के बाद होमगार्ड ने ट्रक का फोटो बनाया और रसूलपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक के पास गाड़ी नंबर स्कैन कर टोल काटे जाने हेतु प्रेषित कर दिया। यह कोई नया मामला नहीं है बीते कई महीनो से यह अवैध बैरियर स्थापित कर इनायत नगर पुलिस द्वारा 24 घंटे जमकर अवैध वसूली की जा रही है जिसके चलते चार पहिया वाहन चालक से लेकर भारी वाहन स्वामी प्रतिदिन अवैध वसूली के शिकार हो रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित वाहन स्वामी ने सीओ मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर आपबीती बताया और अवैध बैरियर को हटवाते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सबसे मजे की बात तो यह है कि उक्त अवैध बैरियर पर आए दिन पुलिसकर्मियों एवं वाहन स्वामियों के बीच तकरार होती रहती हैं। सीओ मिल्कीपुर श्री सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मंगलवार को बैरियर पर तैनात रहे होमगार्ड को हटाए जाने का आदेश दे दिया है। अब मिल्कीपुर की त्वरित कार्यवाही भी संदेह के दायरे में आ गई है, क्योंकि उन्होंने अवैध बैरियर को हटाए जाने के मामले को नजरअंदाज कर केवल अवैध वसूली की शिकायत की जद में आए होमगार्ड को हटाने का आदेश दिया है। हालांकि उन्होंने मामले को स्वयं अपने स्तर से जांच करते हुए कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *