February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कर्नलगंज में मछली के अवैध शिकारियों को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ा, उठ रहे सवाल

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

शासन के निर्देशानुसार जून माह में मछली के शिकार पर प्रतिबंध के बावजूद भी जनपद गोंडा के कर्नलगंज क्षेत्र में मछली के कारोबारी धड़ल्ले से नदी में मछली का शिकार कर रहे हैं,जिस पर प्रशासन की निगाह नहीं जा रही है,और शिकारी बेखौफ होकर सरयू नदी से मछली का शिकार कर रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण शनिवार को कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत फतेहपुर कोटहना गांव में उस वक्त देखने को मिला जब गांव के लोगों द्वारा सरयू नदी में अवैध शिकार की सूचना डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शिकारियों के पास से शिकार का जाल व खरकटी करने वाले औजार सहित पकड़ लिया और सभी आरोपियों को थाने लेकर गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मुख्य सरगना मौके से भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो सरयू नदी में मछली पकड़ने के इस अवैध कारोबार की सूचना कई बार दी जा चुकी है,फिर भी जिम्मेदार कारोबारियों को अपना कृपा पात्र समझकर अनदेखी कर रहे हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का कहना है कि कुछ लोग मछली के शिकार के फिराक में थे, जिन्हें पूंछताछ कर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *