September 16, 2024

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा जनपद सीतापुर का विकासखंड कार्यालय महमूदाबाद

1 min read
Spread the love

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा जनपद सीतापुर का विकासखंड कार्यालय महमूदाबाद

विकासखंड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत बनिगवा में लगाई जा रही फर्जी हाजिरी।

ग्राम पंचायत के दो कामों पर मौके पर उपस्थित 15 लेबर मास्टर रोल पर भरे जा रहे 112 लेबर।

महमूदाबाद, सीतापुर।

जनपद सीतापुर के विकासखंड महमूदाबाद की ग्राम पंचायत बनिगवा में लगातार मनरेगा से लेकर वित्त तक के कार्य में जमकर घोटाला किया जा रहा है। जहाँ वित्त को लेकर ग्राम पंचायत में लाखो के कई खेल किये जा रहे है।वही दूसरी तरफ मनरेगा कार्यो में खंड विकास अधिकारी के संरक्षण में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। महमूदाबाद ब्लॉक की अधिकतर ग्राम पंचायत में काम पूरा हो जाता है लेकिन फिर भी मास्टर रोल पर उपस्थिति दर्ज कर हाजिरी लगाई जा रही है। वहीं प्रशासन को खबर होने के बावजूद खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने के बजाय उल्टा पूरे मामले में लीपा पोती कर मामले को सुलटा दिया जाता है। ग्राम पंचायत में दो तालाबों पर काम चल रहा है। वहीं जिसमें मजदूरों की हाजिरी 112 दर्ज की जा रही है। पिछले 20 दिनों से लगातार हाजिरी लगाई जा रही है। इसके बावजूद कार्य की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऑनलाइन दर्ज की जा रही हाजिरी में पुरानी फोटो या नई फोटो में केवल 10 से 15 मजदूरों की फोटो अपलोड कर दी जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत बनिगवा में मनरेगा से दो कार्य संचालित किये जा रहे हैं। दोनों ही कार्यों पर जबरदस्त फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। दोनों कार्य तालाब खुदाई के लिए किये जा रहे हैं वही अपलोड की गई फोटो में भी कहीं चार मजदूर तो कहीं 10 मजदूर ही कार्य करते दिखाई पड़ते हैं। मनरेगा कार्यो में अभी तक लाखों रूपयों का घोटाला कर जिम्मेदारों ने अपनी जेब भर ली है। सूत्रों की माने तो काम बहुत समय से इसी तरीके से चलता हुआ नजर आ रहा है। उसके बावजूद शासन सत्ता से बेखौफ होकर जिम्मेदार अधिकारी पुरानी फोटो की फोटो अपलोड कर सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। एक ही तरीके से फर्जी हाजिरी लगाने से यह स्थिति भी साफ हो रही है कि कहीं ना कहीं विकास खंड के मुखिया की ही यह योजना होगी की किस तरह से शासन व सत्ता के जिम्मेदारों की आंखों में धूल झोंकी जा सकती है। विकासखंड महमूदाबाद में भी मनरेगा फर्जी वाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि दिन प्रतिदिन जिम्मेदारों के संरक्षण में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है वहीं हकीकत इसके विपरीत है इसके पीछे की वजह कमीशन खोरी होगी क्योंकि स्टीमेट बनने से पहले बनाने वाला कमीशन लेकर आवश्यकता से कई गुना ज्यादा मजदूरों का स्टीमेट बनाते हैं। जिसके चलते काम पहले ही जिम्मेदार दिखा देते हैं। अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के आला अधिकारी इस ग्राम पंचायत बनिगवा में किये गये भ्रष्टाचार पर कितना अंकुश लगाने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *