February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, स्वास्थ्य सचिव व जिलाधिकारी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

1 min read
Spread the love

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, स्वास्थ्य सचिव व जिलाधिकारी ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग

योग को नियमित दिनचर्या में करे शामिल:प्रभारी मंत्री

रायबरेली
जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ‘‘योगोत्सव’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला,स्वास्थ्य सचिव पिंकी जावेल,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, एथलिस्ट सुधा सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योगासन की विभिन्न मुद्राओं के जरिये जनपद वासियो को स्वस्थ्य और निरोगी रहने का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों से पौराणिक एवं वैदिक पद्धति योग को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल पाई है। जिसके फलस्वरूप आज भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर रहें है। प्रधानमंत्री के हम सभी आभारी हैं,जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।
राज्य मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। आज योग प्रत्येक घर में किया जा रहा है। नियमित रूप से योग करने से व्यक्ति निरोगी रहता। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील किया कि योग को सिर्फ एक विशेष दिन के लिए ही न किया जाय बल्कि योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल किया जाए। आज के समय प्रत्येक व्यक्ति के लिए योग करना जरूरी है।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आमजन से आवाहन किया कि वह योग को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए। प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा आवश्यक रूप से योग करना चाहिए। योग करने से मनुष्य स्वस्थ व निरोग रहता है। उन्होंने कहा कि योग करने से हम स्वयं व अपने आसपास के लोगों को स्वस्थ व निरोग बना पाएंगे और वसुदेव कुटुंबकम की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। योग को सहजता,सरलता व सजगता के साथ करना चाहिए। योग के लिए समय की कोई पाबंदी नहीं है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री द्वारा दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्रकला,रंगोली,भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ रवि प्रकाश सोनकर,अपर जिलाधिकारी(प्र) प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट बाबूराम, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

शुभम तिवारी ब्यूरो चीफ रायबरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *