February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मां कृपाला देवी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में योग दिवस मनाया गया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या।

मिल्कीपुर क्षेत्र के सुरवारा चमनगंज स्थित मां कृपाला देवी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सुबह 7 बजे संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर योग कार्यक्रम के संयोजक रामअनुज तिवारी ने कहा कि सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए,जो व्यक्ति योग करेगा वही निरोग रहेगा,अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी को योग से जुड़ना होगा। विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *