डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम, छात्राओं के खिलें चेहरे
1 min readमिल्कीपुर /अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित किया गया। महाविद्यालय में अध्यनरत बीएड द्वितीय वर्ष,बीएससी द्वितीय,चतुर्थ, षष्टम सेमेस्टर व एमए 2022-23 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं में कुल 200 के सापेक्ष उपस्थित 169 छात्राओं को स्मार्टफोन तथा टैबलेट पाने वाली 268 छात्राओं के सापेक्ष उपस्थित 83 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के जैव रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ फारूक जमाल ने अपने हाथों से योजना की लाभार्थी छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किया। स्मार्टफोन, टैबलेट पाकर छात्राओं के खिले चेहरे इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष राम बहादुर यादव,प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला, प्राध्यापक डॉ मोहम्मद इस्माइल समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
