February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्राम प्रधान के छोटा भाई का कमरे में मृतक मिला शव,कारण पता नहीं चल सका

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर/अयोध्या।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मीठेगांव में ग्राम प्रधान अनिल सिंह का छोटा भाई अंकित सिंह अपने कमरे में मृत मिला। परिजनों के अनुसार रात में 3 बजे मृतक की पत्नी ने सबसे पहले उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा।पत्नी की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब अंकित को देखा तो पाया कि उसका पूरा शरीर अकड़ गया है और उसका आधा शरीर बेड से नीचे पड़ा हुआ था।परिजनों ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पंचनामा कराकर उसका पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय पर करवाया।पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने दिन में 3 बजे अयोध्या के जमथरा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार रीति रिवाज के अनुसार कर दिया। बताते चलें कि मृतक अंकित सिंह की 3 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 5 माह का नवजात पुत्र भी है। मृतक के पिता राम सिंह इलाके के संभ्रांत व्यक्तियों में से एक हैं और वह भी इससे पहले ग्राम प्रधान रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *