February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पानी के आरो प्लांट में लगी भीषण आग चपेट में आई श्रृंगार की दुकान, जलकर हुई राख

1 min read
Spread the love

पानी के आरो प्लांट में लगी आग से चपेट में आई श्रृंगार की दुकान, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवान आग पर पाया काबू

बांदा

जनपद के बबेरू कस्बे के कमासिन रोड का है। जहां स्वर्गीय देशराज सिंह के हाते में पानी का आरो प्लांट लगा हुआ था। वही हाते के अंदर श्रृंगार की एक दर्जनों से अधिक दुकानें थी, जिसमें बुधवार की रात्रि करीब 10:30 बजे अचानक पानी के आरो प्लांट की मशीनों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की एक श्रृंगार की दुकान भी चपेट पर आ गई। आरो प्लांट की मशीन और दुकान धू धू करके जलने लगी, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो फायर ब्रिगेड व पुलिस और प्रशासन को सूचना दिया। आग की लपेट देखकर आसपास के सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक पानी के आरो प्लांट की सभी मशीन जल चुकी थी, और श्रृंगार की दुकान में भी काफी नुकसान हो चुका था। वहीं लोगों का मानना है कि मौके पर अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आती तो बहुत ही बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि लगभग एक दर्जन से अधिक श्रृंगार की दुकान हाते के अंदर थी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड के जवान मौजूद।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *