डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम
1 min readमिल्कीपुर /अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं को आज स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। महाविद्यालय में अध्यनरत बीएड द्वितीय वर्ष,बीएससी द्वितीय,चतुर्थ,षष्टम सेमेस्टर व एमए 2022-23 की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्मार्ट फोन वितरण योजनांतर्गत कुल 200 स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे से किया जाएगा। प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला ने बताया कि स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के जैव रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ फारूक जमाल अपने हाथों से योजना की लाभार्थी छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करेंगे। योजना का लाभ लेने के लिए सभी लाभार्थी छात्राएं अपने साथ महाविद्यालय का परिचय पत्र,फीस रशीद,आधार कार्ड,एक फोटो व अन्तिम वर्ष का अंक पत्र को अपने साथ लेकर महाविद्यालय में आएंगी।
