श्रवण आश्रम के पास पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई, जनमानस को दिलाई सुरक्षा का एहसास
1 min readमिल्कीपुर//अयोध्या

थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार स्थित अंधीअंधा श्रवण आश्रम के पास अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर के निर्देशानुसार सक्रियता बढ़ाते हुए मंदिर के आसपास गश्त लगाई।पुलिस की सक्रियता को देखकर मंदिर के बगल स्थित सरकारी शराब की दुकान पर मौजूद शराबियों की भीड़ में अफरा तफरी मच गई।पुलिस की आमद देखकर सरकारी ठेके पर जमावड़ा लगाए शराबी इधर-उधर भागने लगे।पुलिस ने बारुन-तरमा संपर्क मार्ग पर बाइक चला रहे लोगों की चेकिंग किया और उन्हे हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित किया। चौकी प्रभारी द्रिवेश त्रिवेदी की अगुवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर तिवारी,उपनिरीक्षक देवव्रत लाल यदुवंशी,आरक्षी राजा मुशर्रफ आदि पुलिस गश्ती टीम में शामिल रहे।
