February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बकरा चोरी की घटनाओं पर नहीं लगा अंकुश, चोरों ने 10 दिनों में चुराये चार बकरे

1 min read
Spread the love

बकरा चोरी की घटनाओं पर नहीं लगा अंकुश 

बारुन चौकी क्षेत्र में चोरों ने 10 दिनों में चुराये चार बकरे

मिल्कीपुर, अयोध्या

जनपद के थाना इनायतनगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार में बकरा चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है।बीती मंगलवार-बुधवार की रात को चोरों ने खिहारन गांव निवासी अमरीश रावत के बकरे को चोरी कर लिया। बीते 10 दिनों के अंदर बारुन बाजार चौकी क्षेत्र में बकरा चोर गैंग ने ताबड़तोड़ चार चोरियों को अंजाम देकर क्षेत्र के पशुपालक में भय पैदा कर दिया है। पीड़ित अमरीश रावत ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जब घर में सभी लोग सो रहे थे तभी चोरों ने आधी रात को उसका 16000 रुपए मूल्य का बकरा चुरा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *