February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सिपाही पर दहेज हत्या का आरोप, छह के खिलाफ केस दर्ज, श्रीराम जन्मभूमि थाने में तैनात हैं आरोपी

1 min read
Spread the love

सिपाही पर दहेज हत्या का आरोप, छह के खिलाफ केस
साल भर पहले हुई थी शादी, दहेज में कार दिए जाने की कर रहे थे मांग, श्रीराम जन्मभूमि थाने में तैनात है औरैया निवासी आरोपी सिपाही
अयोध्या

जनपद के कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के मीरापुर में बुधवार को सिपाही के पत्नी के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के परिजनों ने सिपाही व उनके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
      औरैया जिले के बनारसी दास निवासी वैष्णवी दीक्षित ने कोतवाली अयोध्या में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री भूमि की शादी आठ फरवरी, 2023 को औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी त्रिपुरेश अवस्थी के पुत्र प्रशांत अवस्थी के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने लगभग 22 लाख रुपये खर्च किए थे।
       उनकी पुत्री विदा होकर गई तो ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बीच वह गर्भवती हुई तो आरोपी प्रशांत ने उसके पेट में लात मार दिया, जिससे गर्भपात हो गया।
       औरैया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में ससुरालीजनों ने नात-रिश्तेदारों के माध्यम से सुलह समझौता कराने के लिए दबाव बनाया और खुशी पूर्वक रहने को राजी हुए लेकिन बाद में फिर मारपीट करने लगे। बाद में प्रशांत उनकी पुत्री को लेकर अपनी तैनाती स्थल अयोध्या आ गया।
        बुधवार की सुबह करीब 10:05 बजे उनकी पुत्री ने घबराकर उन्हें फोन किया और बताया कि उनके ससुराल के लोग उसकी हत्या करने के लिए कह रहे थे। इतना कहकर फोन कट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर प्रशांत ने उनके पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।
        प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाही प्रशांत अवस्थी, त्रिपुरेश अवस्थी, कुसुमलता, नेहा शुक्ला, अमन शुक्ला व लला तिवारी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *