जिला अस्पताल में मरीज को पकड़ा दी गई डेट ऑफ एक्सपायरी दवा
1 min read
सुल्तानपुर
जनपद सुल्तानपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में अव्यवस्थाओं का जमकर बोलबाला है। बताते चलें कि जहां मरीज अपने आप को ठीक होने के लिए डॉक्टर को दिखाने जाते हैं वहां ऐसी घोर लापरवाही की जाती है कि मरीज की जान पर आ पड़ती है। विदित हो की मरीज विपिन कुमार (उम्र 8 वर्ष) को उसके परीवारीजन डॉक्टर को दिखाने ले गए डॉक्टर ने मरीज को ठीक होने के लिए सिरप प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड लिखा, पर्ची को लेकर अस्पताल के दवा काउंटर पर गए वहां मरीज के परिवार को डेट ऑफ एक्सपायरी सिरप पकड़ा दिया गया। इस तरीके की घनघोर लापरवाही से मरीज की जान जा सकती थी। स्वास्थ्य विभाग को अपनी इस लापरवाही पर विचार करना चाहिए।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस मामले में प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव से बात की गई उन्होंने कहा कल हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं था मामले की जानकारी हमें नहीं है, फिलहाल अगर ऐसा है तो संबंधित मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

