March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

घटना की जांच सही पाए जाने के बाद भी नही दर्ज हो रही एफआईआर, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love

आखिर अपराधियों का मोह क्यों नहीं छोड़ पा रही है कूरेभार पुलिस
घटना की जांच सही पाए जाने के बाद भी नही दर्ज जर रही है रिपोर्ट
सुलतानपुर
कूरेभार पुलिस क्षेत्र के अपराधियों पर मेहरबान है। हल्का पुलिस से साठ गांठ थानाध्यक्ष आरोपियों को क्लीनचिट दे दिये हैं। सराय गोकुल गांव में रख एक व्यक्ति से आरोपीयों ने धमकी देकर पैसा वसूला। थाने में मोहम्मद अली निवासी नन्दापुर की ओर से तहरीर दी गई तो एसओ ने हल्का दरोगा से जांच कराया तो मामला सही मिला। इसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया।बताया जाता है कि हल्का सिपाही आरोपियों की मदद में लगे हैं। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी सदर विधायक राजबाबू उपाध्याय से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट नहीं दर्ज किया।इससे लगता है कि थानाध्यक्ष का आरोपियों से गहरा नाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *