16 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक अदद देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
1 min readशराब ठेके की चोरी का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
अमानीगंज//अयोध्या
जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के गदुरही बाजार स्थित अंग्रेजी शराब ठेके में 25 मई को हुई चोरी का खंण्डासा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में 16 बोतल अंग्रेजी शराब एवं एक अदद देसी तमंचा बाद दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
पीड़ित मेसर्स अंजलि के प्रोपराइटर पंकज तिवारी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में विभिन्न ब्रांडों की 162360 रूपए कीमत की शराब और गल्ले में रखे 750 रुपए दुकान के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही थी। रविवार सुबह स्वाट टीम और खण्डासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्दई कला के पास संजय कुमार पुत्र भुल्लू निवासी ग्राम अलहना थाना बाबा बाजार, राजेश कुमार उर्फ सनी पुत्र सुकई निवासी ग्राम जमुनियामऊ व दिनेश कुमार पुत्र रामसुरेश निवासी ग्राम करीमपुर थाना रूदौली जनपद अयोध्या को चोरी किये गये 16 अदद शराब की बोतलों व अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ सन्नी के पास से एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमे में माल बरामदगी की धारा की बढ़ाते हुए न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का पर्दाफाश कर गिरफ्तार तीनों आरोपीयों को न्यायालय भेजा गया है।

