February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाईक सवार चोरों ने रात में कीमती बकरा चुराया, घटना खिहारन पूरे गैनो गांव की

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर//अयोध्या।

थाना इनायत नगर के चौकी क्षेत्र बारुन बाजार में बकरा चोरों का आतंक बढ़ गया है। खिहारन पूरे गैनो गांव में बकरी पालन कर आजीविका चलाने वाले श्रीपाल पुत्र जगेसर का 15000 रुपए मूल्य का बकरा चोरों ने रात के अंधेरे में पार कर दिया।पीड़ित पशुपालक के भतीजे सुनील पाल ने बताया कि घर के सामने छप्पर में बांधे गए हुष्ट पुष्ट कद काठी का कीमती बकरा चोरों ने रात में चोरी कर लिया। सुबह 5 नींद खुलने पर घर वालों को बकरा चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने आसपास पूछताछ किया तो पड़ोसियों ने बताया कि रात में दो बजे गांव के किनारे अचानक मोटरसाइकिल स्टार्ट होकर तेजी से जाने की आवाज सुनी थी। बताते चलें कि यह कोई पहली घटना नहीं है पिछले वर्ष भी बारुन चौकी क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में चोरों ने बाईक से पशुपालकों के बकरों को चोरी किया था। तरमा गांव निवासी राम नरेश चौहान तथा अरमारूपीपुर निवासी मो इस्लाम के बकरों को चोरों ने निशाना  बनाते हुए चुराया था। उक्त घटना के संबंध में पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देने के साथ साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिया था जिसमें चोर बाइक से बकरा ले जाते हुए दिखे थे। बार-बार हो रही चोरियों से क्षेत्र के पशुपालकों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *