February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, हादसे में वाहन चालक की मौत,खलासी घायल ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती

1 min read
Spread the love


बल्दीराय सुल्तानपुर

जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कुमारगंज अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ बजे हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर जगदीशपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सामने से विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क के साइड में खड़े वाहन में पीछे टकरा गई जिसमें वाहन चालक अनिल कुमार सिंह25पुत्र जगदीश सिंह निवासी बड़े तारा थाना भवानी खेड़ा जनपद भिवानी हरियाणा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं खलासी सतीश 22 पुत्र मांगेराम निवासी भिवानी हरियाणा को काफी चोटें आई जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस के द्वारा सौ शैय्या पिठला कुमार गंज
अयोध्या इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है वा हालत सामान्य है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात हुए हादसे में चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।


हलियापुर क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर रात रात भर खुली चाय की दुकानें व सड़क किनारे लगती अवैध मोरंग मंडी आये दिन हादसे का कारण बनती जा रही है। मोरंग बालू की अधिकांश गाडियां आये दिन चाय की दुकानों पर रात रात भर सड़क के किनारे खड़ी रहती है जिससे आये दिन तिराहे पर हादसा हो रहे हैं।

रिपोर्टर – अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *