बाँदा नगर की शैक्षिक सामाजिक संस्था “लॉलीपॉप” द्वारा आयोजित- नन्हे मुन्ने बच्चों का दस दिवसीय “समर कैम्प” – आज समाप्त हो गया- “लॉलीपॉप” की डाइरेक्टर नम्रता गोयल ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षित किया–#
1 min readबाँदा-02-जून
बाँदा नगर की शैक्षिक सामाजिक संस्था “लॉलीपॉप” द्वारा आयोजित नन्हे मुन्ने बच्चों का दस दिवसीय “समर कैम्प” आज समाप्त हो गया। “लॉलीपॉप” की डाइरेक्टर नम्रता गोयल ने बताया कि इन दस दिनों में बच्चों को नैतिक शिक्षा और विभिन्न प्रकार के इनडोर गेम्स, खेलकूद की गतिविधियों के साथ साथ साथ संगीत, गायन-वादन, नृत्य, चित्रकला, पेन्टिग, कुकिंग तथा योगा आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दस दिवसीय समर कैम्प में पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने भी एक दिवस बिताया और उनको पानी और पेड़ तथा पर्यावरण संबंधित छोटे छोटे टिप्स दिये। सभी बच्चों को एक एक पौधा देकर उसका पालन-पोषण करने का हुनर सिखाया।
अंतिम दिन बच्चों ने पूल पार्टी का भरपूर आनंद लिया।
समापन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार तथा सोशल एक्टिविस्ट गोपाल गोयल ने बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उनकी पत्नी उषा रानी गोयल और पुत्र उदय गोयल भी उपस्थित रहे।
उच्चतम शिक्षा प्राप्त नम्रता गोयल का कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों और ज्ञानवर्धक मनोरंजक कार्यक्रमों में सहभागिता से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से बढ़ता है। इसलिए समय-समय पर ऐसे कैम्प आयोजित किये जाते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि बाँदा नगर में ऐसा अनूठा आयोजन पहली बार हुआ है।



अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
