February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाँदा के लाड़ले -मो० अर्श ने बाँदा वासियों को किया पुनः गौरवान्वित- अगले माह जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व–#

1 min read
Spread the love

बाॅंदा के लाड़ले मो० अर्श ने बाॅंदावासियों को किया पुनः गौरवान्वित अगले माह जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

बाॅंदा, 28 मई 2024
मो० अर्श जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपने नाम के अनुरूप बैडमिंटन के क्षेत्र में फर्श से अर्श तक का सफर तय कर बाॅंदा का नाम गौरवान्वित किया है। मो० अर्श बाॅंदा के बलखंडी नाका में फैशन टेलर्स के के आनर मो० अशफाक के सुपुत्र हैं।
मो० अर्श का चयन भारतीय बैडमिंटन टीम में हुआ है जो अगले माह इंडोनेशिया में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर मो० अर्श इंडोनेशिया रवाना होने के पूर्व अपने गृह नगर बाॅंदा में आये हुये हैं जिससे बाॅंदावासियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। मो० अर्श तथा उनके पिता मो० अशफाक को मुबारकबाद देने वालों का ताॅंता लगा हुआ है। इस गौरवशाली उपलब्धि को हासिल करने तथा विश्वपटल पर भारत का परचम फहराने के लिये विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में आलोक स्पोर्ट्स के आलोक सिंह, कनकध्वज सिंह, नरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह (साई सेंटर), हिमांशु सिंह,पवन सिंह, ए के सिंह (सी ओ सिटी/सदर), शुभम सिंह, हरिओम, शरद सावरकर, रामदेव, अशोक यादव, प्रदीप कुमार, रामकृष्ण अवस्थी तथा डा० इन्द्र वीर सिंह प्रमुख हैं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *