गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा हुई संपन्न
1 min readबहराइच

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा पयागपुर विकास खण्ड अन्तर्गत कलुई में हुई संपन्न | कार्यक्रम
दिनांक 25-5-2024 से 29-5-2024 तक चलेगा | अखिल विश्व गायत्री परिवार केन्द्र शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित यज्ञों की श्रृंखला के अन्तर्गत के यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । शान्ति कुन्ज हरिद्वार की टोली के द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से टोली नायक- सत्य नारायण ‘सत्य’ ने बताया कि मनुष्य का चिन्तन जब विकृत हो जाता है तब वह गलत कर्मों में प्रवृत्त होता है और गलत कर्मों की वजह से उसे गलत परिणाम भी भोगने पड़ते हैं।
टोली नायक- सत्य नारायण सिंह ‘सत्य’, गायक- अमरीश कुमार, नाल वादक- उत्तम सिंह, पैड- हरी राम, सहायक- सन्तोष कुमार तथा आयोजक मण्डल- बदलू राम विश्वकर्मा, राजेश कुमार मिश्र शिक्षक नेता बभनियावां ,प्रवेश कुमार मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, अखिल कुमार मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, गोविन्द बिहारी मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो