February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लगातार लटक रहे ताले को लेकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

1 min read
Spread the love

वेलनेस सेंटर का हुआ उद्घाटन ; ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सुविधा


बहराइच

जिले के रिसिया क्षेत्र मोहरबा में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केन्द्र हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का निर्माण के बाद हुआ उद्घाटन

उद्घाटन होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाया है जिस कारण से “स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ” का नारा लगाते हुए अस्पताल के द्वार पर प्रदर्शन भी किया।

ऐसे में लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस वेलनेस सेंटर में डिलीवरी व ओपीडी की सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है |

ग्रामीणों के मुताबिक इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ सप्ताह में दो बार ही आती है जिससे गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है |

ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम प्रतिदिन नही आती है ; जिससे यह स्वास्थ्य केंद्र यदाकदा ही खुलता है। बाकी दिनों में केंद्र पर ताला लगा ही दिखाई पड़ता है।

ग्रामीणों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए “स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ” का नारा लगाया और बताया कि सरकारी अस्पताल के बन्द होने से आस पास चल रहे अवैध हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों के मनोबल बढ़े हुए हैं |

रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *