चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया माल पार
1 min readखुटेहना/ पयागपुर /बहराइच

जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना चौकी के खुटेहना बाजार स्थित घर में शाम को लगभग 5 बजे चोरों ने दांव लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ; जब इसकी जानकारी खुटेहना चौकी पर दी गई तो तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच किया ; तब तक चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर भाग चुके थे | मिली जानकारी के अनुसार खुटेहना चौराहे पर शैलेंद्र कुमार सिंह के कपड़े की दुकान है जहां पर वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान पर घर से पहुंचे ; ठीक बाद में उनकी पत्नी भी दुकान पर चली गई ; तत्पश्चात घर खाली देखकर चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम |
आस पास वाले लोग को भनक लगते ही घर वाले को सूचना दी तो वहां पर पहुंच कर देखा तो चोर चोरी करके भाग चुके थे।
जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार शैलेंद्र कुमार सिंह को सूचना दिया तो दौड़ते वह अपने घर पर पहुंचे फिर उन्होंने देखा की घर का ताला तोड़कर चोरी की गई है ; तत्पश्चात चोरी की सूचना खुटेहना पुलिस चौकी पर दी गई ; तुरंत ही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जांच किया | जब इस संदर्भ में खुटेहना पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जल्द ही मामले का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी |
रिपोर्टर – शास्त्र तिवारी ब्यूरो
