February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुष्कर्म के आरोपी को कर्नलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

दुष्कर्म के आरोपी को कर्नलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि सरयू पुल के पास दुष्कर्म के मामले मामले का वांछित आरोपी गजराज उर्फ जगराज उर्फ जय सिंह निवासी ग्राम नरायनपुर मांझा (भलियन पुरवा) मौजूद है। जिसकी सूचना मिलते ही वह एस आई शादाब आलम, कांस्टेबल आशीष कुमार, रजनीश कुमार, महिला कांस्टेबल कामिनी मिश्रा व गोल्डी मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच गये। आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *