February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

1 min read
Spread the love

पुत्र की आस में तीसरी पुत्री के जन्म होने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी,हुई मौत

कर्नलगंज, गोण्डा।

स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बसेरिया में तीसरी संतान को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठे युवक ने पुत्री के जन्म लेते ही क्षुब्ध होकर फांसी का फंदा चूमकर मौत को गले लगा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बसेरिया के मजरा पंडित पुरवा से संबंधित है। यहां के निवासी सनोज कुमार उम्र करीब 26 वर्ष ने शुक्रवार को दोपहर बाद ग्राम लालेमऊ के पंडित पुरवा के समीप बाग में लगे जामुन के वृक्ष से मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों के अनुसार सनोज कुमार के यहां लगातार दो पुत्रियां पैदा हुईं। वहीं सनोज तीसरी संतान को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठा था। लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नही था। उसकी पत्नी ने तीसरी संतान को भी पुत्री के रूप में जन्म दिया,जिससे सनोज कुमार का सपना चकनाचूर हो गया और उसने क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उक्त संबंध में चौकी प्रभारी चचरी बृजेश गुप्ता ने बताया कि समय से सूचना न मिलने के कारण पोस्टमार्टम नही कराया जा सका। ग्रामीणों ने पंचनामा भरकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक मृतक सनोज कुमार के दो पुत्रियां पहले से हैं। वह तीसरी औलाद को पुत्र के रूप में पाने की आस लगाये बैठा था। लेकिन उसकी आशा पर पानी फिर गया, और तीसरी पुत्री के जन्म लेने पर उसने फांसी लगा लिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने दुःख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *