उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ व महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली’
1 min readआजमगढ़

जनपद में जिला प्रशासन, स्वीप प्रभारी ADM(FR) श्री आजाद भगत सिंह जी व बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में आज दिनांक 11-05-2024 को
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, आज़मगढ़ तथा महिला पुलिसकर्मी (पुलिस विभाग) द्वारा मतदाता जागरूकता ‘पिंक (स्कूटी) रैली’ निकाली गयी। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा भारद्वाज मैम द्वारा गुब्बारे उड़ाकर रैली की शुरुआत की गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं, जनपद के कई ब्लाकों से आई शिक्षिकाओं ने तथा कुछ शिक्षक साथियों ने भी बढ़-चढ़कर रैली में प्रतिभाग किया। शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पिंक रैली का समापन नगर पालिका पर हुआ। जहां IPS शुभम अग्रवाल व बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री समीर जी ने मतदाता शपथ भी दिलाई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री मनोज मिश्रा जी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आज़मगढ़ श्री समीर जी के कुशल निर्देशन में आज कार्यक्रम सकुशल संपन्न।
