पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल भरभराकर गिरी, भ्रष्टाचार की खुली पोल, एक ग्रामीण घायल
1 min readतेज हवा के झोंके मे भरभरा कर गिरी स्कूल की बाउंड्रीवाल,एक ग्रामीण घायल।
अयोध्या।
जनपद में शनिवार को दोपहर मे चली तेज हवा के झोंके मे शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर की बाउंड्री वाल भरभराकर गिर पडी।जिसकी चपेट मे आकर एक ग्रामीण का पैर दीवाल के नीचे दब गया जिससे ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया।विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीण के पैर को किसी प्रकार दीवार के नीचे से निकाला।गनीमत रही कि उस समय स्कूल मे कक्षाएँ चल रही थी,कोई बच्चा स्कूल से बाहर नहीं था,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि घायल ग्रामीण ईश्वर चंद्र शुक्ल बगल गांव शुक्ल का पुरवा निवासी बताया जाता है।घटना के समय वह तेज हवा देखकर स्कूल की बाउंड्री वाल के किनारे खड़ा होकर हवा रुकने का इंतजार कर रहा था।प्रधानाध्यापक ने बताया कि दीवाल गिरने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर काफी नीचा है।वहां जल भराव हो जाता है।इस सम्बंध मे कई बार उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है।किन्तु स्कूल परिसर को ऊंचा नहीं किया जा रहा है।

